मैं पीएम नहीं बनना चाहता: पी चिदंबरम
नई दिल्ली। देश के वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जब से क्लीन चिट मिली है तब से ही उनके बारे में कहा जा रहा है कि उनकी दिली इच्छा देश का पीएम बनने की है। जिसको खारिज करते हुए चिंदबरम ने बुधवार को एक सम्मलेन में कहा कि उनकी तमन्ना प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। वह पार्टी का काम करना पसंद करेंगे।
चिदंबरम ने यह जवाब उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि साल 2014 के चुनाव के बाद पीएम बनने पर वह किसे अपना वित्त मंत्री बनाना पसंद करेंगे? इस पर चिदंबरम ने कहा कि यह बड़ा काल्पनिक सवाल है। मेरी ऐसी कोई तमन्ना नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों टाइम पत्रिका ने चिदंबरम को पीएम पद का सबसे बेस्ट उम्मीदवार बताया था। अमेरिका की प्रसिद्ध 'टाइम' मैगजीन राहुल और मोदी को छोड़ते हुए भारत के वित्त मंत्री पी चिदंबरम को पीएम पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार बनाया है।टाइम ने भारत के वित्त मंत्री पी चिदंबरम को देश का ना केवल अच्छा नेता करार दिया है, बल्कि इस मैगजीन का मानना है कि 2014 में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पी चिदंबरम प्रधानमंत्री के पद के सबसे अच्छे उम्मीदवार भी हैं।
यही नहीं पिछले दिनों चेन्नई के एक सम्मेलन में देश के जाने-माने अभिनेता कमल हासन ने भी कहा था कि उन्हें लगता है कि देश का अगला प्रधानमंत्री पैंट-शर्ट वाला नहीं बल्कि लुंगी वाला होगा, उनका इशारा चिदंबरम की ही ओर था।













Click it and Unblock the Notifications