आतंकवाद से ज्‍यादा खतरनाक है चरमपंथ : चिदंबरम

P. Chidambaram
कोलकाता: चिदंबरम ने कोलकाता में आयोजित वाणिज्य परिसंघ के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद देश की सुरक्षा और सम्प्रभुता के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। जहां तक हिंसा में जनहानि का प्रश्‍न है वामपंथी चरमपंथ,एलडब्ल्यूई और आतंकवाद से बड़ा खतरा है। देश में आतंकवादी हमलों की तुलना में वामपंथी चरमपंथी हमलों से लोग 10 गुना अधिक मारे जाते हैं।

इससे निपटने के लिए हम अपनी क्षमता को बढ़ा रहे हैं। वामपंथी चरमपंथ से निपटने के दो तरह के उपाए हैं जिसमें एक प्रभावित क्षेत्रो में विकास कार्य को आगे बढ़ाना और दूसरा कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाना। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके का उल्लेख करते हुए चिदंबरम ने कहा कि कोई भी वहां नहीं जा सकता है इसके कारण इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य हो रहा वह सुरक्षा बलों के सहयोग से हो रहा है। जहां ऐसा नहीं हो रहा है वहा सुरक्षा बल जाकर इलाके को अपने नियंत्राण में लें। इस प्रक्रिया में कुछ तो वर्ष लगेंगे ही। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और वार्ता के लिए आगे आने को कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+