कुंडा डीएसपी मर्डर केस- राजा भैया के बॉडी गार्ड समेत 7 लोग गिरफ्तार

सीबीआई ने गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों पर कथित तौर पर भीड़ को डीएसपी की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग हंगामे के वक्त मौके पर ही मैजूद थे। खबर के मुताबिक जिस भीड़ ने डीएसपी की हत्या की उसकी कथित तौर पर अगुवाई भुल्ले पाल ने की थी जो राजा भैया का सुरक्षा गार्ड है। हक की पत्नी ने अपनी प्राथमिकी में मुख्य आरोपी के तौर पर राजा भैया पर संदेह जताया था।
इससे पहले इस हत्याकांड मामले में 13 अप्रैल को भी 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें नन्हे यादव का बेटा, दो भाई और घरेलू नौकर शामिल हैं। अब तक मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सीबीआई द्वारा आज गिरफ्तार किए लोगों में छोटे लाल यादव, घनश्याम सरोज, रामलखन गौतम, रामाश्रय, शिवराम पासी, मुन्ना पटेल और बुल्ले पाल शामिल हैं। छोटे, सरोज, गौतम और रामाश्रय ग्राम प्रधान नन्हे यादव के सहयोगी थे। डीएसपी की हत्या से कुछ घंटे पहले ही नन्हे यादव की हत्या कर दी गयी थी। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक कुंडा में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर पदस्थ हक 2 मार्च को नन्हे यादव की हत्या की खबर पाकर उसके घर पहुंचे थे।
जब तक वह मौके पर पहुंचते, यादव की हत्या की खबर तेजी से फैल गयी और उसके घर के बाहर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। पुलिस की कथित उदासीनता से भीड़ नाराज थी। वहीं सीबीआई ने डीएसपी हक की हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications