फ्रांस में गे-लेस्बिंयन मैरिज को मंजूरी

राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांद आने वाले सप्ताह में इसकी घोषणा करेंगे, जिसके कुछ महीने बाद यहां समलैंगिक शादियां हो सकेंगी। होलांद ने अपने चुनाव अभियान के दौरान सत्ता में आने पर समलैंगिक शादी को मंजूरी देने का वादा किया था।
फ्रांस में हालांकि पिछले कुछ समय से इसके विरोध में प्रदर्शन भी जारी थे। संसद के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए यहां करीब 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे समलैंगिक विवाह का विरोध जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications