बैंगलोर ब्लास्ट में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

बैंगलोर। बैंगलोर के मिलेश्वरम इलाके में बीजेपी दफ्तर के सामने हुए ब्लास्ट में पुलिस और जांच कर रही एनआईए की टीम ने शक के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों संदिग्धों को शक के आधार पर हरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में पीर मोहिद्दीन, बशीर और बुहारी शामिल है। इनमें से दो को चेन्नई से पकड़ा गया है, जबकि एक बैंगलोर का ही रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि इन्हीं में से एक ने मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसके जरिए धमाके को अंजाम दिया गया। मोटरसाइकिल पर तमिलनाडु का नबंर प्लेट था। पुलिस ने जब इस शख्स के बारे में तमिलनाडु पुलिस के पूछा तो उन्होंने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के धमाके में हाथ होने की आशंका है।

3 people arrested in Bangalore Blast

फिलहाल वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस विस्फोट में उनकी क्या भूमिका रही है। पुलिस इस बात भी जांच कर रही है कि इस ब्‍लास्‍ट में किसी स्लीपर सेल की कोई भूमिका तो नहीं। वहीं ब्लास्ट के पीछे का मकशद और धमाके के पीछे के मास्टमाइंट के बारे में पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+