116 साल के हुए दुनिया के सबसे बड़े बुजुर्ग

Old man
क्‍योटो। जापान के आइलैंड होंशू के मध्‍य भाग में स्थित एक शहर 'क्‍योटो' के रहने वाले 116 वर्ष के बुजुर्ग 'जेरोमेन किमूरा' को दुनिया के सबसे उम्रदराज व्‍यक्ति का खिताब 'गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड' ने दिया है। वह पिछले शुक्रवार को ही 116 वर्ष के हो गये हैं।

उनके जन्‍म के मौके पर प्रधानमंत्री शिजो आबे ने उन्‍हें बधाई दी है। आबे ने कहा है कि किमूरा की अच्‍छी सेहत हमारे लिए गर्व और सम्‍मान की बात है। हम चाहते हैं कि उनका जीवन और लंबा हो। क्‍योटो में किमूरा अपने पोते की 60 वर्षीय पत्‍नी के साथ रहते हैं। पिछले वर्ष दो बार उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती भी करवाया गया लेकिन अब वह स्‍वस्‍थ हैं।

किमूरा का जन्‍म 19 अप्रैल, 1897 को हुआ था। उनके पहले सबसे लंबे जीवन का रिकॉर्ड एक अमेरिकी व्‍यक्ति के नाम था। जिनका जीवन काल 115 वर्ष 253 दिन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+