फेसबुक पर सीएम अखिलेश के खिलाफ अश्लील टिप्पणी

टिप्पणी राजस्थान से होती हुई पीलीभीत के एक सपा नेता के पास पहुंची। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अमित सिंह यादव ने जब ये कमेंट देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। उन्होंने बताया कि उनके फेसबुक प्रोफाइल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो पर अभद्र टिप्पणी थी जिसे पढ़कर उन्हें ठेस पहुंची और वह उस व्यक्ति के खिलाफ अब कार्रवाई चाहते हैं जिसने उनके नेता के खिलाफ ऐसी अशोभनीय टिप्पणी की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद जिले में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। शहर में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सोशल नेटवर्किंग साइट का पुतला फूंका। पूरनपुर में भी पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाईवे पर सोशल नेटवर्किंग साइट का पुतना दहन भी किया। समाजवादी युवजन सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता टनकपुर हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने गुस्से में पुतला भी फूंका।
कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications