गिरफ्तारी के डर से कोर्ट परिसर से भागे परवेज मुशर्रफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की जमानत अर्जी को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुशर्रफ की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।, लेकिन कोर्ट ने जैसे ही ये फैसला सुनाया परवेज मुशर्रफ इस्लामाबाद कोर्ट परिसर से भाग गए।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कोर्ट का आदेश आते ही उनके निजी सुरक्षाकर्मी उन्हें कोर्ट से बाहर ले आए, और वह अपनी बुलेटप्रूफ एसयूवी में सवार होकर वहां से फैरन फरार हो गए। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर जजों की नजरबंदी के मामले में सुनवाई चल रही थी। हाईकोर्ट ने मुशर्रफ को झटका देते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

pervez musharraf

जस्टिस शौकत अजीज ने जजों की गिरफ्तारी के मामले में मुशर्रफ की जमानत खारिज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। लेकिन गिरफ्तरी से पहले ही मुशर्रफ कोर्ट परिसर से भाग निकले। पाक टीवी चैनल जियो टीवी कोर्ट ने जैसे ही मुशर्रफ की बेल खारिज की पुलिस और रेजर्स के जवान उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ने लगे।

मुशर्रफ ने पुलिस को जैसे ही अपनी ओर बढ़ते देखा वो वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पहले तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो रुके नहीं और अपने निजी बॉडागार्ड्स के साथ कोर्ट परिसर से ही फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+