आतंकी हमलों के बाद ओबामा के भेजी गयी जहरीली चिठ्ठी

अमेरिका खुफिया एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक गुमनाम खत भेजा गया है जिसमें कि रायसिन नाम का एक जहरीला पदार्थ है। यह पदार्थ व्हाइट हाउस की मेल स्क्रीनिंग सुविधा में पाया गया।
इससे पहले 11 सितंबर 2001 में अमेरिका में आतंकी हमलों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सीनेटरों को एंथ्रेक्स वायरस वाला पदार्थ पाया गया था, जिसके बाद से हर डाक सामग्री की चेकिंग अमेरिका में की जाती है। ओबामा के खत पर अभी व्हाईट हाउस से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि मंगलावर को बोस्टन में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। हमले के बाद बराक ओबामा ने कहा था कि इस हमले के साजिशकर्ता को बक्शा नहीं जायेगा। आकाश हो या पाताल हम हर जगह से इन आतंकियों को खोज निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications