बैंगलोर में धमाका, बढ़ाई गई राजधानी की सुरक्षा

पुलिस के मुताबिक सुरक्षा को देखते हुए शहर में आने-जाने वाली गड़ियों की तलाशी पर जोर दिया गया है। दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। वहीं आंतकी हमले को देखते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों, हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाली दूसरी जगहों पर चौकसी बढ़ा दी है।
आंतकी हमले को देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास समेत सभी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आज सुबह बैंगलोर में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए बम विस्फोट में 8 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications