शादी की ऐसी चाह, 52 वर्ष के डिप्टी एसपी ने कर ली नाबालिग से शादी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी एसपी का नाम प्रद्युम्न यादव है। दो साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था और उसकी 25 साल की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। घर चलाने व बसाने की चिंता में बलुआ क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ सोमवार को उसने कीनाराम मठ में विवाह कर लिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग लड़की संग कोई अधेड़ दूसरी शादी रचा रहा है। पहुंची पुलिस मंडप में बैठे नवविवाहित जोड़े को थाने ले आई। पता चला कि लड़की की जन्मतिथि 15 जुलाई, 1999 है। अभी हाईस्कूल की परीक्षा दी है। बलुआ थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सर्वप्रथम लड़की का मेडिकल कराया जाएगा, जिससे बालिग या नाबालिग होने का पता लग सके।
पूछताछ के दौरान आरोपी डिप्टी एसपी ने कहा कि वह एक जिम्मेदार पद पर तैनात है और उसके पास शादी का प्रस्ताव आया था। डिप्टी एसपी ने कहा कि घर चलाने की चाह में मैने हामी भर दी। उसने पुलिस को बताया कि लड़की नाबालिग है ये बात उसे नहीं बताई गई थी। डिप्टी एसपी ने पुलिस को बताया कि शादी के समय भी वह घूंघट में थी इसलिये उम्र का अंदाजा नहीं लग सका। उसने कहा कि अगर उसे थोड़ा सा भी लगता कि लड़की नाबालिग है तो वह शादी नहीं करते। दूसरी ओर लड़की के पिता ने बताया कि उनके ऊपर इस शादी के लिए कोई दबाव नहीं था। उनकी यह तीसरी लड़की है। गरीबी के चलते वह बेटी का हाथ पीले करना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications