गूगल-डूडल के स्टेशन पर भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन
गूगल के होम पेज पर आज आपको एक ट्रेन दिख रही होगी। दोस्तों दरअसल गूगल आज भारत में सबसे पहली ट्रेन का जन्मदिन मना रहा है। आज के दिन ही 16 अप्रेल 1853 को बोरी बंदर से ठाणे के बीच पहली यात्री ट्रेन चलाई गई थी।
160 पहली चलाई गई इस ट्रेन को 21 बंदूकों की सलामी भी दी गई थी। गूगल के डूडल में भाप से चलने वाला इंजन दिखाया गया है जिसमें अंग्रेजी का अक्षर ओ इंजन के तौर पर दिख रहा है।
पढ़ें: सेक्स का पूरा मजा लीजिए कामसूत्र 3डी एप्प से
दोस्तों अगर भारत में रेल के इतिहास पर नजर डालें तो ये एशिया के सबसे बड़े रेल नेटर्वक के रूप में पूरी दुनिया में जानी जाती है। सबसे पहले अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के लिए भारत में रेलों की शुरुआत की थी। गूगल इससे पहले भी कई भारतीय हस्तियों के डूडल निकाल चुका हैं। अब तक के भारतीय रेल के नेटवर्क पर नजर डालें तो इसकी लंबाई 63,465 कि.मी. के करीब है और ये 7,133 स्टेशनों तक फैला हुआ है।
गूगल के भारतीय रेलवे डूडल पर ट्रेन के बैकग्राउंड में शानदार सीनरी दी है जिसमें ट्रेन का इंजन गूगल के ओ शब्द को दर्शा रहा है साथ ही गूगल ने रेलवे के डूडल को एक फोटो फ्रेंम के अंदर दिखाया है।













Click it and Unblock the Notifications