शिंदे ने कहा पुलिस को मिले बेहतर काम का माहौल

दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग की रपट पर चर्चा के लिए आयोजित मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, "सार्वजनिक व्यवस्था और पुलिस के सामने आज देश में कई चुनौतियां हैं। बढ़ते सामाजिक दायरे और जन आकांक्षाओं के कारण पुलिस पर दबाव और बढ़ेगा, तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में जवाबदेही तथा पारदर्शिता पर विशेष जोर होगा।"
विज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन में शिंदे ने यह भी कहा कि पुलिस पर बेहतर जांच और अपराध की रोकथाम के साथ-साथ अन्य कई तरह के दबाव होते हैं। इसलिए उन्हें कामकाज का बेहतर माहौल मुहैया कराए जाने की आवश्यकता है।शिंदे ने कहा, "इन स्थितियों में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि एकसाथ मिलकर हम मौजूदा स्थिति तथा विचाराधीन सिफारिशों का जायजा लें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications