हीरो की बाइकों पर मिलेगी 5 वर्ष की वारंटी
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कार्प अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार एक और शानदार ऑफर पेश किया है। जी हां, अब कंपनी ने अपने बाइकों पर दिये जाने वाले वारंटी पीरियड को बढ़ाया है। कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरो मोटो कार्प अपने मोटरसाइकिलों पर कुल 5वर्ष तक की वारंटी प्रदान करने जा रही है।
आपको बता दें कि वाहनों में वारंटी उनके बेचे जाने वाले समय और किलोमीटर के अनुसार दिया जाता है। हीरो मोटो कार्प के वरिष्ट उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और सेल्स) अनिल दुआ ने इस बारें में बताया कि, कंपनी अपने मोटरसाइकिलों पर कुल 5 वर्ष और 70,000 किलोमीटर तक की वारंटी प्रदान कर रही है। वहीं स्कूटरों पर भी कंपनी ने वारंटी पीरियड को बढ़ाया है।
अब आपको हीरो की बेहतरी स्कूटर पर कुल 5 वर्ष और 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी। आपको बता दे कि हीरो मोटो कार्प देश की ऐसी पहली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है जिसने अपने वाहनों पर इस तरह की वारंटी को पेश किया है। हीरो मोटो कार्प अपनी इस नई योजना से कंपनी के भीतर ग्राहकों के विश्वास को और भी मजबूत करने की सोच रही है। आपको बता दें कि हाल ही में हीरो मोटो कार्प ने देश भर में अपने कुल 5,000 कस्टमर प्वाइंट शुरू किये है।
तस्वीरें: हॉट कारों के साथ सेक्सी बेब्स का जलवा













Click it and Unblock the Notifications