हिमाचल में सड़क हादसा, 700 फिट गहरी खाई में गिरी कार, 12 की मौत

शर्मा ने बताया कि दुर्घटना चम्बा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर कुठार के पास हुई। वाहन सवार भारमौर के बड़ग्राम पंचायत के गांवों में रहने वाले थे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस को खाई से मृतकों के शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चम्बा जिला हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में से एक है जहां अक्सर यात्री बसों की कमी के चलते ज्यादातर वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां भरी होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications