सरकार के झूठ पर पर्दा नहीं डालेगी सीबीआई

दरअसल एक खुलासे के बाद ये कहा गया था कि सरकार सीबीआई पर दबाव डाल रही है। सरकार चाहती थी कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामा में ये दलील ले कि वो उनके रिपोर्ट में कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने हस्तक्षेप की बात से इंकार कर दे।
कहने का मतलब ये कि सीबीआई कोर्ट में ये कहे कि कोयला घोटाले में दायर जांच रिपोर्ट में कानून मंत्री के कहने पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीबीआई निदेशक रंजीत कुमार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। इस अखबार के मुताबिक सरकार चाहती थी कि सुप्रीम कोर्ट के सामने रंजीत कुमार इस बात से भी इनकार कर दें कि कोयला घोटाले की स्टेटस रिपोर्ट पर चर्चा के लिए कानून मंत्री ने उन्हें बुलाया था। लेकिन सीबीआई निदेशक ने साफ किया कि वो झूठा एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट को नहीं देंगे।
गौरतलब है कि 12 मार्च को एटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि सीबीआई ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सरकार से साझा नहीं की है, ये पूरी तरह गोपनीय है। हालांकि सरकार की ओर से दिलाए गए भरोसे के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक से कहा था कि वो अपनी ओर से एक हलफनामा दायर करें कि उन्होंने खुद ये रिपोर्ट तैयार की है और इसे सरकार से साझा नहीं किया है और आगे भी नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications