बीजेपी को जेडीयू का फरमान, कहा दिसंबर तक बताए पीएम कैंडिडेट्स का नाम

इस प्रस्ताव जेडीयू ने साफ किया है कि साल के अंत तक बीजेपी प्रधानमंत्री पद के दावेदार के नाम का ऐलान करे। प्रस्ताव में कहा गया है कि एनडीए की पीएम प्रत्याशी घोषित करने की परंपरा रही है। इसलिए इस बार भी ऐसा ही किया जाए। हमेशा की तरह जेडीयू ने साफ तौर पर अपने राजनीतिक प्रस्ताव में कहा है कि पीएम प्रत्याशी धर्मनिरपेक्ष छवि का होना चाहिए।
वही इस, बैठक में मोदी का नाम लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि हम सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमारा किसी व्यक्ति विशेष से विरोध नहीं है, लेकिन बात सिद्धांतों की है। इसलिए इस मसले पर हमारा रुख हमेशा की सरह वहीं रहेगा। अपनी पार्टी के नेताओं से खासे नराज दिख रहे शऱद यादव ने कहा कि कैमरा पर आने का शौक ऐसे-वैसे नहीं हो। मीडिया में कुछ भी बोलने से पहले बात करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications