राहुल पीएम पद के लिए परिपक्‍व नहीं: रामदेव

Baba Ramdev
नई दिल्‍ली। अनेक मौकों पर कांग्रेस की आलोचना करने वाले योग गुरू बाबा रामदेव का कहना है कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी परिपक्‍व नहीं हैं साथ ही उनके पास कोई विजन भी नहीं है। ऐसे में नरेंद्र मोदी देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्‍त हैं और वही देश में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार पर अंकुश भी लगा सकते हैं।

पश्चिम महाराष्‍ट्र में महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में उन्‍होने मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि वह एक ईमानदार इंसान हैं पर उनके कार्यकाल में कुछ बड़े घोटाले हुए है। उन्‍होने यूपीए पर खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है और कहा कि अब वह आयकर विभाग द्वारा जारी की गई नोटिसों को लेकर जरा भी चिंति‍त नहीं हैं।

मराठवाड़ा के जालना जिले में पानी की समस्‍या के बारे में बाबा ने कहा कि सरकार को इस पर ध्‍यान देना चाहिए कि कई जिले इन दिनों पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं। हालांकि उन्‍होने होली में जल सम्‍बंधी आशाराम बापू के दिये गये बयान का बचाव किया और कहा कि मीडिया को इसे अधिक तूल नहीं देना चाहिए।

इसके बाद रामदेव ने उज्‍जैन पुरी में एक सभा को सम्‍बोधित करते हुए राहुल गांधी के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्‍होने देश को मधुमक्‍खी का छत्‍ता कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+