बीजेपी में स्टार प्रचारक सिद्धू का घुट रहा है दम, जल्द छोड़ सकते है पार्टी

navjot singh sidhu
अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का दम अब बीजेपी में घुट रहा है। सिद्धू की पत्नी ने डॉ नवजोत कौर ने संकेत दिए हैं कि सिद्धू की पार्टी में कोई अहमियत नहीं है। कौर ने फेसबुक पर इस बात के संकेत दिए हैं कि सिद्धू पार्टी से नाराज हैं। बीते सात महिनों से गुरु नगरी के मतदाताओं से कट चुके सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी व मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक में सिद्धू के भविष्य की राजनीति पर टिप्पणी कर चर्चा छेड़ दी है। कौर के इस डिबेट के बाद से प्रदेश की बीजेपी की राजनीति गरमा गई है।

नवजोत कौर का कहना है कि सिद्धू भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होते इसलिए पार्टी में अलग-थलग कर दिए जाते हैं। सिद्धू वापस क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया में लौटेंगे। इन सात महीनों में सिद्धू अपने मूल प्रोफेशन कमेंट्री मे इतने व्यस्त हो गए कि उनका गुरु नगरी के मतदाताओं से संपर्क टूट गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी जब टीम की घोषणा की, तब सिद्धू को सचिव पद से भी हटा दिया गया। आखिर राजनीतिक व्यवस्था से व्यथित सांसद सिद्धू ने अपने मूल प्रोफेशन कमेंट्री की तरफ ध्यान दिया। फेसबुक पर कमेंट में उनकी पत्नी डा. नवजोत सिद्धू ने लिखा है कि पिछले 10 सालों के दौरान मेरे पति ने अपने मतदाताओं की सेवा के लिए क्या कुछ नहीं किया।

उन्होंने पिछले 5 साल में राजनीति के लिए अपने परिवार से दूरी बनाई। हर साल 10 करोड़ रुपये की राशि के टीवी कांट्रेक्ट भी इसीलिए ठुकरा दिया, लेकिन राजनीतिक व्यवस्था ही ऐसी है कि सिद्धू जैसा ईमानदार इंसान इसमें फिट नहीं बैठता। पूर्व क्रिकेटर और अमृतसर से बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। अपने सोशल मीडिया साइट पर उनकी पत्नी ने ये तक लिखा है कि उनके पति भ्रष्ट नहीं हैं। भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होते हैं। इसलिए अलग थलग कर दिए जाते हैं। सिद्धू बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं और पार्टी में अलग-थलग पड़ने पर नाराज हैं। कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी से नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+