शिंदे के घर जबरन घुसे जाट प्रदर्शनकारी, 13 पुलिसवालों पर गिरी गाज

home minister
नयी दिल्ली। कांग्रेस की नीतियों से गुस्साएं जाट समुदाय के लोगों ने कल केन्द्रीय गृह मंत्री के घर पर तोड़फोड़ की। जाट आरक्षण की मांग को लेकर इन आंदोलनकारियों ने गृहमंत्री शिंदे के सरकारी आवास में जबरन घुस गए। उन्होंने पुलिस बैरीकेड व गृहमंत्री आवास के मुख्य गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस बैरिकेट्स को तोड़कर वो घंटों तक गृहमंत्री आवास के अंदर ही धरने पर बैठ रहे और सरकार विरोधी नारे लगाने लगाते रहे।

देश की गृहमंत्री की सुरक्षा में हुई इस भारी चूक के बाद 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपने निवास पर हुए इस हमले के बाद विदेश में मौजूद गृह मंत्री ने पुलिस आयुक्त को फोन कर अपनी नाराजगी जताई थी। शिंदे की डांट के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गृह मंत्री के घर सुरक्षा में हुई इस चूकत के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

हिरासत में लिए गए जाट आंदोलनकारियों का आंदोलन पुलिस थाने के अंदर भी जारी है। पुलिस हिरासत में मौजूद अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि अधिकार न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। वही इस आंदोलन को उग्र होता देखकर थाना समेत आसपास के इलाके को छवनी में तब्दील कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने आई बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ योजना भवन के गेट पर भी साथ बदसलूकी की गई थी। प्रदर्शकारियों ने बंगाल के गृहमंत्री अमित मित्रा का कुरता तक फट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+