लू के थपेड़ों और तपती गर्मी में झुलस रहा उत्‍तर भारत

दिल्‍ली/भोपाल/लखनऊ/पटना। लगातार बढ़ता तापमान और तेज़ हवाओं के कारण लू के थपेड़ों में लोग उत्‍तर भारत बुरी तरह झुलस रहा है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों का हाल बेहाल है।

दिल्‍ली में बुधवार की सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम के समय में बिजली चमकने की सम्भावना जताई है। विभागीय अधिकारी ने बताया, "शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बिजली चमकने के साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की सम्भावना है।" मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 37.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Summer

यूपी में तापमान 42 डिग्री पहुंचा

उत्तर प्रदेश में तपिश और गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पर कई शहरों में तापमान 42 डिग्री के ऊपर निकल गया। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

कई अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, झांसी में 41.2 डिग्री और बांदा में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और कानपुर का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार का हाल बेहाल

पटना सहित बिहार के सभी इलाकों में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। पटना सहित आस-पास के सभी इलाकों में बुधवार की सुबह तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। पटना और गया में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर में तापमान 25.8 डिग्री और पूर्णिया में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, पूर्णिया का 37.4 डिग्री और भागलपुर का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र में पारा 42 के पार

मध्य प्रदेश में सुबह से ही धूप की तपिश के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य में सबसे गर्म खुजराहो और दमोह रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्मी के तेवर हर रोज तल्ख हो रहे हैं, आसमान साफ होने से धूप खिलकर निकल रही है और हवाओं के झौंके राहत देने की बजाय तपिश से झुलसा रहे हैं। मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने और गर्मी का असर बरकरार रहने की सम्भावना जताई है। राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। खजुराहो व दमोह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। भोपाल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+