विकीलीक्स ने पीओके को किया पाक की सीमा में शामिल

इस मानचित्र में नियंत्रण रेखा का कोई जिक्र नहीं किया गया है।विकीलीक्स के मानचित्र में पीओके को पूरी तरह से पाक का हिस्सा बताया गया है, जबकि भारत के नियंत्रण वाले कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को दिखाने के लिए नियंत्रण रेखा को दिखाया जाना सामान्य रूप से चलन में है।
विकीलीक्स ने सोमवार को यह मानचित्र जारी किया ताकि लोगों को 17 लाख केबल को ढूढ़ने में कोई दिक्कत न हो। जब भारत सरकार को विकिलिक्स की इस गलती का पता चला तो सरकार ने इस संबंध में वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को ई-मेल भेजकर यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या दूतावास को विकीलीक्स की इस भयंकर भूल की जानकारी है। सरकार ने भारतीय दूतावास से प्रश्न किया है कि अगर उन्हें इस बारे में जानकारी है तो उन्होंने अंतराष्ट्रीय सीमा के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी का उल्लेख करवाने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं। फिलहाल वहां से अभी इस मेल का कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि वेबसाइट पर विकीलीक्स ने कहा है कि मानचित्र देश की 1975 की सीमा रेखाओं का इस्तेमाल करते हुए तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications