बराक ओबामा की लोकप्रियता बढ़ी: सर्वे

American President Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता का स्तर अब 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है। लेकिन हथियार नियंत्रण, आव्रजन सुधार, सीमा सुरक्षा और बजट जैसे अहम मुद्दों पर उनके प्रति समर्थन का प्रतिशत 50 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है। यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। सीएनएन/ओआरसी अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आंकड़े सोमवार को जारी किए गए। सर्वेक्षण में शामिल 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे ओबामा के कामकाज के तौर-तरीकों का समर्थन करते हैं, वहीं 47 प्रतिशत लोगों ने इस मामले में अपनी नापसंदगी जाहिर की।

राष्ट्रपति की स्वीकृति दर पिछले माह से चार अंक ज्यादा है। लेकिन यह इस साल के मध्य जनवरी के 55 प्रतिशत से नीचे है। उस समय यह सर्वेक्षण उनके दूसरे कार्यकाल के शुरू होने से ठीक पहले कराया गया था। सर्वेक्षण के अनुसार, राष्ट्रपति ने हाल के दिनों में निजी हथियारों से जुड़ी हिंसा को रोकने के लिए अमेरिकी संसद, कांग्रेस से कानून बनाने का जोरदार आग्रह किया था।

लेकिन निजी हथियारों के बाबत नीति पर 45 प्रतिशत अमेरिका वासियों ने उनके रुख का समर्थन किया है, वहीं 52 प्रतिशत लोगों ने इसे अस्वीकार किया। एक अन्य विवादित विषय, आव्रजन सुधार पर 44 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति के कामकाज के ढंग का समर्थन किया है, वहीं 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इसे नापंसद किया है। अगले वित्त वर्ष का बजट व्हाइट हाउस अगले बुधवार को जारी करने वाला है।

लेकिन महज 38 प्रतिशत लोगों ने संघीय घाटे से निपटने के उनके तरीकों का समर्थन किया है, वहीं दस में छह लोगों ने इसे खारिज कर दिया है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि मार्च के बाद से ओबामा के प्रति पुरुषों की सोच में थोड़ा भी बदलाव नहीं आया। लेकिन महिलाओं के बीच राष्ट्रपति के स्वीकारोक्ति दर में सात अंकों का उछाल आया है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+