इमरजेंसी के दौरान एंटनी ने किया था संजय गांधी का विरोध

विकिलीक्स ने अमेरिका के इससे संबंधित केबल को सार्वजनिक किया है। जिसमें कहा गया है कि केरल कांग्रेस के अध्यक्ष एंटनी के नेतृत्व वाले धड़े ने संजय का समर्थन करने से इनकार कर दिया था और राजनीतिक सत्ता में उनके तेजी से बढ़ते प्रभाव पर सवाल खड़ा किया था। पार्टी के इस धड़े ने यह सवाल भी किया था कि उन्होंने अबतक देश या पार्टी के लिए क्या योगदान किया है।
उस वक्त गोवाहाटी में कांग्रेस के अधिवेशन और युवा कांग्रेस सम्मेलन में संजय गांधी आकर्षण के केंद्र थे। इंदिरा गांधी के बाद संजय गांधी राष्ट्रीय स्तर दूसरे नंबर पर माना जा रहा था। इसके साथ ही संगठन को पुनर्जीवित करने में उनकी भूमिका की भी चर्चा हो रही थी। 26 नवंबर 1976 को भेजे गए केबल में कहा गया है, वह भले ही नंबर दो पर हों लेकिन संजय और उनके सहयोगियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इस अमेरिकी राजनयिक केबल में इस बात का भी जिक्र किया गया है जिसमें की केरल कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष एके एंटनी उन कुछ नेताओं में थे जिन्होंने संजय और नई युवा कांग्रेस की आलोचना की। एक अन्य मुखर आलोचक पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता पीआर दासमुंशी थे।
एक अन्य अमेरिकी केबल में केरल में संजय की अलोकप्रियता का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि मई 1976 में विभिन्न लोगों से बातचीत में उन्होंने महसूस किया कि राज्य में यह धारणा है कि इंदिरा गांधी के दूसरे पुत्र बहुत लोकप्रिय नहीं हैं। इसमें कहा गया है कि जिन मीडियाकर्मियों से उन्होंने मुलाकात की, उन लोगों ने संजय के तेजी से बढ़ते ग्राफ का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ मारूति से जुड़ाव को लेकर ही जाना जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications