फतेहाबाद में महिला ने सड़क पर दिया बच्‍चे को जन्‍म

फतेहाबाद(रविंद्र सिंह)। सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में आज शाम चिकित्सकों की उदासीनता उस समय उजागर हो गई जब एक महिला ने अस्पताल परिसर में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। अब जच्चा-बच्चा सामान्य अस्पताल में स्वस्थ है।

जानकारी के अनुसार गांव धारनिया में विवाहित महिला कविता पत्नी प्रभुराम अपने मायके गांव बोदीवाली में आई हुई थी। उसे जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो शाम लगभग 5 बजे कविता की मां कोयल व भाई कुलदीप उसे सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में लेकर गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने यह कहते हुए कविता को रेफर कर दिया कि उसमें खून की कमी है, लिहाजा अन्य किसी अस्पताल में ले जाए।

Fatehabad woman delivered baby on road

जब कविता अपनी मां के साथ अस्पताल से निकली और महज 50 कदम ही चली थी कि अस्पताल परिसर में ही बीच सड़क में उसने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला द्वारा सड़क पर बच्चे को जन्म देने की खबर पर अस्पताल में मौजूद अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए। आनन-फानन में अस्पताल की नर्सें दौड़कर मौके पर पहुंची और पर्दा किया गया। बाद में महिला को अस्पताल के अंदर ले गए।

महिला की यह तीसरी डिलीवरी थी, लेकिन इस घटना ने चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठता है कि जब महिला को डिलीवरी होने वाली थी तो उसे रेफर क्यों किया गया। यदि महिला में खून की कमी थी तो अस्पताल में उसे भर्ती करके खून की व्यवस्था की जा सकती थी लेकिन चिकित्सकों ने शायद इसकी जरूरत महसूस नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+