पाकिस्तान: मुठभेड़ में मारे गये 30 जवान और 100 आतंकी
इस्लामाबाद।
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पश्चिम इलाके में एक कबाइली क्षेत्र में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जे के लिये सुरक्षा बलों और तालिबान समर्थक आतंकियों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 30 सैनिकों और 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कबाइली क्षेत्र में तिराह वैली पर कब्जे के लिये चल रही लड़ाई कल काफी व्यापक हो गयी है। id="toptextpromo">सोमवार
को लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों से आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस हमले में काफी लोग मारे गये हैं। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो इस हमले में 30 पुलिसकर्मियों और 100 आतंकियों की मौत हुई है। लश्कर ए इस्लाम एवं तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान तिराह वैली में कई जगहों पर कब्जा जमाये हुये हैं और सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ने के लिये व्यापक अभियान चलाया है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्रों
के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान शुक्रवार को शुरु किया गया था उसके बाद से ही आतंकियों ने जवाबी हमला तेज कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि मारे गये सुरक्षाकर्मियों में विशेष सेवा समूह के एक अधिकारी समेत कई अधिकारी भी शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications