महिला मंच से मोदी के सीधे निशाने पर होगें राहुल!

अहमदाबाद में बीजेपी के स्थापना दिवस समारोह में शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर 'बरसने' वाले नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में हैं। आज मोदी फिक्की की महिला इकाई की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। मोदी के इस संबोधन पर सभी की नजरें हैं। मोदी इस कार्यक्रम में एकबार फिर राहुल को निशाने साध सकते हैं। मोदी के भाषण को लेकर लोगों में बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इश समारोह को ऑडियोटोरियम की बजाए फाइव स्टार होटल में ट्रांसफऱ किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मोदी अपने इस संबोधन में कांग्रेस युवराज को निशाने पर ले सके है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईआई के सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी पर इशारों-इशारों में हमला किया था। उन्होंने कहा था कि देश की समस्याएं दूर करने के लिए कोई हीरो की तरह घोड़े पर बैठकर नहीं आएगा। उन्होंने देश को एक मधुमक्खी के छत्ते की तरह बताते हुए कहा था कि देश को आगे ले जाने के लिए मिल-जुलकर काम करना होगा। राहुल की इस टिप्पणी के जबाव में कल अहमदाबाद में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में मोदी ने राहुल को इसका जवाब दिया। मोदी ने राहुल का नाम लिए बिना कहा था कि देश मधुमक्खी का छत्ता नहीं, मां है।












Click it and Unblock the Notifications