राजा भैया के खिलाफ एक और मामला दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता ने राजा भैया के खिलाफ मारने-पीटने तथा धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। कुंडा के बलीपुर में हुए डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड में नामजद पूर्व मंत्री राजा भैया के खिलाफ बसपा नेता दिवाकर त्रिपाठी ने यह मामला शनिवार को संग्रामगढ थाने में दर्ज कराया। त्रिपाठी ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।
बसपा नेता त्रिपाठी के घर पर शुक्रवार देर रात मोटरासाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इसी मामले को लेकर त्रिपाठी ने सुबह थाने जाकर दोनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि बसपा नेता त्रिपाठी राजा भैया के खिलाफ एक मामले में गवाह हैं और उनका आरोप है कि इसी वजह से उनको राजा भैया की ओर से लगातार धमकी मिल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications