कौन ज्यादा ताकतवर- दक्षिण कोरिया या उत्तर कोरिया?
पोंगयांग। उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल लॉन्चर्स में मध्यम दूरी की मिसाइलों को तैनात कर दिया है। इसके बाद से पूरी दुनिया में कौतूहल मच गया है कि आखिर उत्तर कोरिया की आगे की प्लानिंग क्या है। दक्षिण कोरिया से युद्ध की आशंका भी गहराने लगी हैं। ऐसे में हर व्यक्ति यह जानने के लिये उत्सुक है कि दोनों देशों में कौन सा देश ज्यादा ताकतवर है- उत्तर कोरिया, जिसके पास परमाणु बम है या दक्षिण कोरिया, जिसे अमेरिकी सहयोग प्राप्त है।
हम यहां दोनों देशों की सेनाओं की तुलना करेंगे। हमने ये आंकड़े अंग्रेजी अखबार टीओआई एवं लंदन के अखबार दि गार्जियन से लिये हैं। रक्षा बजट की बात करें तो उत्तर कोरिया का सालाना रक्षा बजट 8.2 बिलियन डॉलर है, जबकि दक्षिण कोरिया का 30.8 बिलियन डॉलर। कुछ मामलों में उत्तर कोरिया मजबूत है, तो कुछ में दक्षिण कोरिया। वैसे अगर जवानों की बात करें तो उत्तर कोरिया की तीनों सेनाओं में 12 लाख जवान हैं, जबकि करीब 77 लाख जवान रिजर्व में हैं। वहीं दक्षिण कोरिया की तीनों सेनाओं में 6.33 लाख जवान हैं और 30 लाख रिजर्व में हैं। वहीं यहां पर 28 हजार जवान अमेरिका के हैं।
चूंकि उत्तर कोरिया पहले से ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला करने की धमकी दे चुका है, लिहाजा अगर यह युद्ध हुआ तो दुनिया के अन्य देशों पर इसका प्रभाव निश्चित तौर पर पड़ेगा। उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर मध्यम मारक क्षमता वाली मुसुदन मिसाइल की तैनाती की है, जो अलग संकेत दे रही है। मुसुदन मिसाइल की मारक क्षमता 3000 किलोमीटर से अधिक है और इसके दायरे में पूरा दक्षिण कोरिया, जापान और प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी क्षेत्र गुआम आते हैं। खैर सच पूछिए तो दुनिया का कोई भी देश युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आगे क्या होने वाला है, यह तो उत्तर कोरिया ही तय करेगा।
तस्वीरों में उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया-

रक्षा बजट
रक्षा बजट के मामले में दक्षिण कोरिया रक्षा पर कहीं ज्यादा खर्च करता है। हालांकि अभी तक दक्षिण कोरिया ने परमाणु बम नहीं बनाया है। उत्तर का रक्षा बजट 8.2 बिलियन डॉलर है, जबकि दक्षिण का 30.8 बिलियन डॉलर।

सेना के जवान
जवानों की बात करें तो उत्तर कोरिया की तीनों सेनाओं में 12 लाख जवान हैं, जबकि करीब 77 लाख जवान रिजर्व में हैं। वहीं दक्षिण कोरिया की तीनों सेनाओं में 6.33 लाख जवान हैं और 30 लाख रिजर्व में हैं। वहीं यहां पर 28 हजार जवान अमेरिका के हैं।

रिजर्व में सेना के जवान
जवानों की बात करें तो उत्तर कोरिया की तीनों सेनाओं में 12 लाख जवान हैं, जबकि करीब 77 लाख जवान रिजर्व में हैं। वहीं दक्षिण कोरिया की तीनों सेनाओं में 6.33 लाख जवान हैं और 30 लाख रिजर्व में हैं। वहीं यहां पर 28 हजार जवान अमेरिका के हैं।

टैंक
टैंकों की संख्या के मामले में दक्षिण कोरिया पीछे है। उत्तर के पास 4100 टैंक हैं, जबकि दक्षिण के पास 2400। इसमें छोटे-बड़े सभी टैंक शामिल हैं। इस संख्या में बहुत छोटे वीपन कैरियर को शामिल नहीं किया गया है।

आर्टिलरी
उत्तर कोरिया के पास 32,100 आर्टिलरी हैं, जबकि दक्षिण के पास 11,700। लेकिन दक्षिण कोरिया की आर्टिलरी ज्यादा प्रभावी हैं। दक्षिण के पास 56 अमेरिकी गन भी हैं।

युद्धक हेलीकॉप्टर
उत्तर कोरिया की सेना में 300 युद्धक हेलीकॉप्टर वहीं दक्षिण में यह संख्या 680 है। हालांकि दक्षिण कोरिया में 120 अमेरिकी हेलीकॉप्टर भी तैनात हैं।

सर्विस कॉमबैट एयरक्राफट
सर्विस कॉमबैट एयरक्राफ्ट यानी फाइटर प्लेन के मामले में उत्तर कोरिया ज्यादा ताकतवर है। उसके पास 620 फाइटर प्लेन हैं, जबकि दक्षिण के पास खुद के 460 और अमेरिकी फाइटर प्लेन 90 हैं।

युद्धक पंडुब्बी
दोनों देशों की युद्धक पंडुब्बियों की बात करें तो उत्तर कोरिया के पास 63 पंडुब्बियां हैं, जबकि दक्षिण के पास 13 पंडुब्बियां हैं।

युद्धक जहाज
युद्ध करने वाले पानी के जहाजों के मामले में भी उत्तर कोरिया आगे है। उत्तर कोरिया के पास 720 जहाज हैं, जबकि दक्षिण के पास 150 जहाज हैं। इसमें सभी छोटे-बड़े जहाजों की संख्या शामिल है।

परमाणु बम
यह हथियार सिर्फ उत्तर कोरिया के पास है। उत्तर कोरिया के पास कुल 10 परमाणु बम हैं, जिनमें से 4 से 5 बम प्लूटोनियम युक्त हैं।

रासायनिक हथियार
रासायनिक हथियार के मामले में भी उत्तर कोरिया ही सक्षम है। इस देश के पास 5000 टन रासायनिक हथियार हैं, जो दुनिया के कई देशों को तबाह करने की क्षमता रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications