मोदी के लिए कांग्रेस पर भड़के बाबा रामदेव बोले, विनाशकाले विपरीत बुद्धि!
मालूम हो कि शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने इशारों-इशारों में मोदी को यमराज तक कह डाला था । राशिद अल्वी ने कहा था कि कल से कहा जा रहा था कि राहुल गांधी ने मोदी पर इशारा साधा है। अरे उन्होंने घोड़े का नाम लिया था अगर मोदी के लिए कहना होता तो वो घोड़े नहीं बल्कि भैंसे का नाम लेते और यह मुझे नहीं पता कि भैंस किसकी सवारी है। भले ही राशिद आल्वी ने साफ-साफ कुछ ना कहा हो लकिन सबको पता है कि भैंस तो यमराज की सवारी है।
मालूम हो कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि देशवासी यह ना समझे कि कोई व्यक्ति सफेद घोड़े पर आयेगा और देश की समस्याओं को हल कर देगा। जिस परभाजपा ने कहा था कि राहुल, मोदी पर निशाना साध रहे हैं। राहुल और कांग्रेस दोनों को मोदी फोबिया हो गया है जिसके कारण वो इतनी ऊल-जूलूल बातें कर रहे हैं। वैसे इससे पहले कांग्रेस की ओर से मोदी को मौत का सौदागर और बंदर भी कहा जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications