घोड़ा नहीं भैंस की सवारी करते हैं मोदी: कांग्रेस
नई दि्ल्ली। राजनीति के मंच पर लोग मर्यादाओं की सिर्फ बातें करते हैं बल्कि उसका पालन नहीं करते, यह बात एक बार नहीं बल्कि बार-बार लोगों के सामने आती रहती है। एक बार फिर से कांग्रेस ने भाजपा के कद्दावर नेता नरेंद्र मोदी पर अर्मयादित टिप्पणी की है।
मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में खुद को पेश करने का इशारा क्या किया कि कांग्रेस एक-दम से हिल गयी और उसके प्रवक्ता वो सब कह गये जो कि उन्हें नहीं कहना चाहिए था।
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने इशारों-इशारों में मोदी को यमराज तक कह डाला। राशिद अल्वी ने कहा कि कल से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने मोदी पर इशारा साधा है। अरे उन्होंने घोड़े का नाम लिया था अगर मोदी के लिए कहना होता तो वो घोड़े नहीं बल्कि भैंसे का नाम लेते और यह मुझे नहीं पता कि भैंस किसकी सवारी है? भले ही राशिद आल्वी ने साफ-साफ कुछ ना कहा हो लकिन सबको पता है कि भैंस तो यमराज की सवारी है।मालूम हो कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि देशवासी यह ना समझे कि कोई व्यक्ति सफेद घोड़े पर आयेगा और देश की समस्याओं को हल कर देगा। जिस पर भाजपा ने कहा था कि राहुल, मोदी पर निशाना साध रहे हैं।
राहुल और कांग्रेस दोनों को मोदी फोबिया हो गया है जिसके कारण वो इतनी ऊल-जूलूल बातें कर रहे हैं। वैसे इससे पहले कांग्रेस की ओर से मोदी को मौत का सौदागर और बंदर भी कहा जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications