राहुल गांधी जिस दिन प्रधानमंत्री बनना चाहें उनका स्‍वागत है: मनमोहन

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद की उम्‍मीदवारी को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने तीसरे कार्यकाल के अपनी दावेदारी के सवाल को काल्‍पनिक करार दिया और कहा कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी जिस दिन प्रधानमंत्री बनना चाहें उनका स्‍वागत है। हालांकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी दावेदारी पर ना तो हां कहा और ना ही ना। मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी दावेदारी काल्‍पनिक बातें हैं। उन्‍होंने कहा कि वो ना तो इसे स्‍वीकार करते हैं और ना ही इंकार करते हैं क्‍योंकि ये गैरजरुरी बहस है।

मालूम हो कि मनमोहन सिंह आज राष्‍ट्रपति भवन में प्रद्म पुरस्‍कार प्रदान करने के लिये आयोजित एक समारोह में मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि सीआईआई में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी का भाषण शानदार था।

Manmohan Singh

मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस में दो पावर सेंटर की बहस बेकार है। उन्‍होंने इसके लिये मीडिया को दोषी ठहराया और कहा कि सत्ता के दो केंद्रों की बात सिर्फ मीडिया की देन है। प्रधानमंत्री पद के दावेदारी पर सवाल पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी समझ से कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी 'एक बेहतरीन प्रधानमंत्री' साबित होंगे, और उन्हें वह (राहुल गांधी) किसी भी दिन प्रधानमंत्री के रूप में मंजूर हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+