अमेरिकी वीजा के लिए मोदी को 'हरी झंडी'!
नयी दिल्ली। गुजरात दंगों के बाद नरेन्द्र मोदी की छवि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर बदल गई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद मोदी के प्रति अमेरिका के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने के मामले पर अमेरिका अपने पुराने रुख पर कायम है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि नरेंद्र मोदी वीजा के लिए आवेदन करने के मामले में स्वतंत्र हैं, उनके इस प्रस्ताव का ङम स्वागत भी करते है लेकिन इस मसले पर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने के मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है। साथ ही उन्होंने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि ओबामा प्रशासन नरेंद्र मोदी के मामले में भी गुण-दोष के आधार पर ही फैसला करेगा। दरअसल प्रत्येक वीजा पर गुण-दोष और व्यक्तिगत रूप से अमेरिकी कानून के आधार पर फैसला होता है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया न्यूलैंड ने कहा है कि उनके देश में वीजा संबंधी सभी फैसले अलग-अलग मामलों के आधार पर किए जाते हैं. मोदी को अमेरिकी सांसदों के न्योते पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ये प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया ने कहा, गुजरात दौरे पर गए हमारे शिष्टमंडल से भारत में, गुजरात में, कारोबारियों के बीच और लोगों के बीच संबंध मजबूत होगे। लेकिन जहां तक हमारे नजरिये की बात है, जितना अधिक सांसदों के शिष्टमंडल भारत का दौरा करेंगे, उसकी जीवतंता और विविधता को समझेंगे, हमारे बीच महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूती देने की संभावना और बढ़ेगी। गौरतलब है कि 2002 के गुजारत दंगों के बाद से ही अमेरिकी ने नरेन्द्र मोदी को वीजा देने से वंचित कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications