बीजेपी नेता वाणी त्रिपाठी के साथ सड़क पर छेड़छाड़, पुलिस ने किया इंकार

vani tripathi
नयी दिल्ली। 16 दिसबंर की घटना के बाद सरकार और पुलिस की ओर से तमाम दावे किए गए कि दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा। सड़कों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी, लेकिन सारे दावे धरे के धरे रह गए। ना तो जहां की सरकार बदली, ना ही पुलिस का रवैया बदला और ना ही लोगों का नजरिया बदला। आलम यह है कि दिल्ली में आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यहां ना आम आदमी सुरक्षित हा और ना ही खास। अब तो 'ताकतवर' समझे जाने वाले नेताओं की भी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

घटना बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव के साथ हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी के साथ कुछ लड़कों ने सरेआम बदतमीजी की और उनसे छेड़खानी करने की कोशिश की। दरअसल वाणी के साथ दक्षिणी दिल्ली में गुरुवार रात 9 बजे छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। साउथ दिल्ली के सीआर पार्क के पास नशे में धुत 5-6 लड़कों ने उनपर हमला कर दिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। वाणी त्रिपाठी अपनी कार से अपने घर जा रही थीं कि तभी एक स्कॉर्पियो कार में सवार लड़कों ने उनकी गाड़ी से टक्कर मारी और नीचे उतरकर बदतमीजी करने लगे। नशे में धुत ये लड़के जबरन उनकी कार में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

लड़कों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि जब खुद को बचाने के लिए वाणी त्रिपाठी ने अपनी कार को अंदर से लॉक कर लिया, तो वो शीशा तोड़ने की कोशिश करने लगे। कार के ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी आरोपी तुरंत फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बीजेपी नेता के साथ हुई इस छेड़खानी के मामले को पुलिस ने भले ही दर्ज कर लिया हो लेकिन पुलिस उनके साथ हुई छेड़खानी से इंकार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कार से टक्कर के बाद दोनों के बीच सिर्फ झगड़ा हुआ था, छेड़खानी जैसी कोई बात नहीं हुई थी। वहीं अपने साथ हुई इस घटना के बाद बीजेपी ने शीला सरकार पर निशाना साधा है। वाणी ने शीला पर वार करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी होने के बावजूद यहां ना तो नेता सुरक्षित है और ना ही आम महिला। सरकार दिल्ली को सुरक्षित बनाने का दावा करती है लेकिन उनके दावे सिर्फ पन्नों तक ही सीमित रह जाते है। उनपर अमल हो नहीं पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+