यूपी: हापुड़ कोर्ट में कैदी की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना हापुड़ जिला अदालत परिसर की है, जहां मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने पेशी पर आए कैदी अशोक भाटी पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलीबारी में मौके पर मौजूद एक वकील व एक बच्ची भी घायल हो गयी। प्रदेश पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अशोट भाटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गिरोह का सदस्य था।
उस पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले थे। आज उसे गाजियाबाद की डासना जेल से हापुड़ अदालत पेशी के लिए लाया गया था। प्रथम दृष्टया यह आपसी गैंगवार का मामला लग रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। गोलीबारी में घायल हुए लोगों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस वारदात की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications