2013 में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी के मुताबिक साल 2013 के अक्टूबर-नवंबर महीने में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इन चुनावों में एनडीए गठबंधन की जीत होगी। आडवाणी ने पहले सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है। मुलायम की माने तो उन्हें गोपनीय जानकारी मिली है कि चुनाव नवंबर में हो सकते हैं। उन्होंने तो पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके लिए वह एकजुट होकर तैयारी में लग जाने का आदेश भी जारी कर दिया है।
बीजेपी और सपा के कयासों के बीच मध्यावधि चुनाव से जुड़े सारे कयासों को कांग्रेस एक सिरे से खारिज करती रही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी दावा है कि मुलायम के समर्थन के बिना भी यूपीए सरकार अपना कार्यकाल पूर करेगी। प्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने की अटकलों को खारिज किए बिना कहा कि सरकार स्थिर है और वक्त से पहले चुनाव नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications