बेनी जैसे नेता एक दिन कांग्रेस का अंतिम संस्कार कर देंगे: सपा

उनका कोई जनाधार नहीं है। विधानसभा चुनाव में उनके बेटे का पांचवां नंबर था और जमानत जब्त हो गई थी। अब लोकसभा चुनाव में खुद बेटे के बाप की जमानत बचने वाली नहीं है। बेनी के बयान के पलटवार में सपा प्रवक्ता ने कहा कि बेनी जैसे नेता रहे तो कांग्रेस लोकसभा में यूपी से 4-5 सीट से ज्यादा जीत नहीं पाएगी।
कांग्रेस अध्यक्षा की आंख तब खुलेगी जब 'यह केंद्रीय मंत्री' उन्हें भी धोखा देगा। कांग्रेस ने इस बड़बोले और कुंठा के शिकार मंत्री को नहीं हटाया तो यह कांग्रेस को ही ले डूबेगा।प्रवक्ता ने कहा, बेनी का इतिहास बहुत संदिग्ध रहा है। शुरू में वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में जाते थे और संघ प्रचारकों के पैर छूते थे। समाजवादी नेता रामसेवक यादव ने बेनी को वहां से निकालकर अपने संरक्षण में लिया था। फिर मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में बेनी को कद और पद मिला। लेकिन बेनी ने उन्हें भी धोखा दिया।












Click it and Unblock the Notifications