टाइम की सूची में केजरीवाल, आप भी की‍जिये वोट

Aam Admi Party leader Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का प्रभाव दिल्‍ली सरकार पर दिखाई दे या नहीं, लेकिन टाइम मैगजीन ने उन्‍हें प्रभावशाली व्‍यक्तियों की सूची में शामिल कर लिया है। मजेदार बात यह है कि भारत से इसमें केजरीवाल के अलावा एक भी व्‍यक्ति नहीं है। सभी के लिये वोटिंग जारी है। यदि आप भी केजरीवाल को वोट करना चाहते हैं, तो नीचे दिये हुए यूआरएल पर क्लिक कर सकते हैं।

http://time100.time.com/2013/03/28/time-100-poll/slide/arvind-kejriwal/

इस लिंक पर क्लिक करने पर केजरीवाल की तस्‍वीर और एक सवाल आयेगा। क्‍या केजरीवाल को प्रभावशाली व्‍यक्तियों की सूची में होना चाहिये। Yes या No में जवाब देकर वोट करें। यदि आप चाहते हैं कि ज्‍यादा से ज्‍यादा भारतीय केजरीवाल के लिये वोट करें, तो उसी पृष्‍ठ पर ऊपर की ओर ट्विटर, फेसबुक व गूगल प्‍लस शे‍यरिंग के बटन पर क्लिक कर आप अपने मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं।

जानी मानी पत्रिका 'टाइम' की ओर से जारी की गई दुनिया भर में वर्ष 2013 के प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में केजरीवाल का नाम फिलहाल चौथे नंबर हैं। शुक्रवार रात के 12 बजे तक उन्‍हें 7998 वोट मिल चुके थे।

वोटों के मामले में मिस्र के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोरसी सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं बराक ओबामा का नाम टॉप-10 में भी नहीं दिखाई दिया। यह वोटिंग 12 अप्रैल तक चलेगी और तभी यह लिस्‍ट जारी की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+