पलट गया मौसम हिमाचल में बर्फबारी और बारिश
शिमला। मार्च के महीने में अचानक ठंड बढ़ने जैसी स्थिति आ गई है। मौसम का यह पलटवार हुआ है हिमाचल प्रदेश में जहां शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की चादर से ढक गए हैं, जबकि निचले इलाकों में भारी बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने शनिवार को शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां 7.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ही लाहौल के केलांग और स्पीती जिले राज्य के सबसे ठंडे क्षेत्र हो गए हैं। यहां एक सेन्टीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

किन्नौर जिले के कल्पा में हुई 4 सेन्टीमीटर बर्फबारी के बाद यहां का तापमान हिमांक के करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि मनाली का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मनाली में 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications