परवेज मुशर्रफ को जूता मारा, नाक पर लगा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका, जो सीधे जाकर उनकी नाक पर लगा। जूता मारने की इस घटना से पड़ोसी देश में हलचल मच गई है। यह घटना सिंध हाईकोर्ट के बाहर हुई।
असल में परवेज मुशर्रफ ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिये थे, जिस वजह से पाकिस्तानियों में खासी नाराजगी थी। इस वजह से वे पाकिस्तान छोड़ कर चले गये थे। पिछले सप्ताह जब वो पाकिस्तान लौटे, तो उन्हें सीधे कोर्ट में पेश होना पड़ा। उन्होंने आज अपनी जमानत की मियाद बढ़ाने के लिये अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।
मंजूरी के तुरंत बाद जब मुशर्रफ कोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तब उन पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। शख्स ने जिस तेजी से जूता फेंका था, उससे यह साफ था कि उसकी मंशा उन्हें मारने की थी। जूता सीधे जाकर मुशर्रफ की नाक पर लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाबल ने शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
हम आपको बता दें कि मुशर्रर्फ को आतंकी संगठन तालिबान ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बावजूद वो पाकिस्तान लौट कर आये हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि चार दिन पहले आवामी मललिस अमल पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं ने मुशर्रफ के पोस्टरों पर जूते चला कर विरोध दर्ज किया था। जानिए किस-किस नेता पर चले जूते-चप्पल।













Click it and Unblock the Notifications