सरकार से समर्थन वापस नहीं लेंगे मुलायम: मनमोहन

सपा के समर्थन वापसी को साफ तौर पर इंकार करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। मुलायम सरकार से समर्थन वापस नहीं लेगे। इस वक्त पीएम का ये अहम बयान इसलिए भी खास है क्योंकि मुलायम के तेवर लगातार तीखे हो रहे है। जहां एक ओर वो कांग्रेस की आलोचना कर रहेल है तो वहीं बीजेपी की तारिफ कर रहे है।
डरबन से लौटते हुए पीएम ने भरोसा दिलाया कि अगर सपा ने सरकार से समर्थन वपस ले भी लिया तो भी सरार को कोई खतरा नहीं है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी और कोई मध्यावती चुनाव नहीं होगा। थर्ड फ्रंट का अभी कोई अस्तित्व नहीं है
मुलायम सिंह यादव ने होली के दिन कहा था कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है. मुलायम समय से पहले चुनाव होने और तीसरा मोर्चा बनाने की बात कह चुके हैं। मुलायम के इस बयान के बाद आए पीएम के बयान पर समाजवादी पार्टी का कहना है कि ये सरकार न तो उन्होंने बनवाई है और ने वो गिराएंगे। लेकिन सवाल ये है कि अगर समाजवादी पार्टी सरकार से समर्थन वापस ले लेगी तो सरकार कैसे स्थिर रहेगी?












Click it and Unblock the Notifications