आसाराम बापू के 5 विवादास्पद बयान
अहमदाबाद। संत आसाराम बापू की जुबान उस तरकश की तरह है, जिसमें से कब कौन सा तीर निकल आये पता नहीं होता। अब होली पर जहां पूरा महाराष्ट्र और गुजरात का बड़ा हिस्सा सूखे की मार झेल रहा है, वहीं आसाराम बापू यह कहते फिर रहे हैं कि वो पानी की बर्बादी करने से पीछे नहीं हटेंगे, पानी किसी के बाप का नहीं है।
आसाराम के इस बयान से किसी और का दिल आहत हुआ हो या नहीं, लेकिन वे लोग जरूर आहत हुए होंगे जो उन्हें बापू कह कर संबोधित करते हैं। वे लोग जिन्होंने महज पानी की कमी के कारण होली पर अपनी खुशियां कुरबान कर दीं। वैसे सच पूछिए तो बापू कई बार लोगों की भावनाओं को आहत कर चुके हैं, जिनमें से पांच चर्चित विवादास्पद बयान इस प्रकार हैं-
1. पत्रकार कुत्ते हैं
8 जुलाई 2009 को अपनी एक सभा में संत आसाराम बापू ने कहा, "पत्रकार कुत्ते हैं और मैं उनके आगे टुकड़े नहीं डालूंगा।" असल में उस दौरान तमाम चैलनों पर बापू के आश्रमों में काला जादू होने की खबरें प्रसारित की जा रही थीं। इससे पूरा मीडिया आहत हुआ था।
2. कम बुद्धि वाले बबलू हैं राहुल गांधी

9 अक्टूबर, 2011 को बापू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिये कहा कि वो कम बुद्धि वाले बबलू हैं। यह बयान उन्होंने दिल्ली में यमुना किनारे आयोजित शरद पूर्णिमा ध्यान शिविर में दिया। इससे देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व बबलू नाम के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
3. दिल्ली गैंगरेप में पीडि़ता भी दोषी
7 जनवरी, 2013 को आसाराम बापू के इस बयान से पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंची, क्योंकि जिस बच्ची के लिये देश के युवा सड़कों पर लाठी खा रहे थे, जो बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, उसके लिये यह बात कहकर बलात्कारियों के हौंसले बुलंद करने जैसा था।
4. हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं
8 जनवरी को आसाराम बापू ने इस बार मीडिया पर अपने को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ''हाथी चलता है तो कुत्ते भौकते हैं, इसपर बहुत ध्यान देने की जरुरत नहीं है।''
5. पानी किसी के बाप का नहीं
27 मार्च 2013 को होली के दिन संत आसाराम बापू ने सूरत में हजारों लीटर पानी बर्बाद कर डाला। जब लोगों ने उनके होली खलने के तरीकों पर सवाल उठाया तो उन्होंने अपनी होली खेलने के तरीके का विरोध करने वालों को खरी-खोटी भी सुना दी। बापू ने कहा कि हम किसी सरकार या सरकार के बाप का पानी नहीं लेते।












Click it and Unblock the Notifications