धोखेबाज है यूपीए सरकार: मुलायम

मुलायम जानते है कि केंद्र सरकार मुलायम की साइकिल के पहिए पर ही चल रही है। यूपीए की इस लाचारी का वो अब सही फायदा उठा रहे है। अब तक जो मुलायम सोनिया का साथ दे रहे थे लेकिन वही कांग्रेस को यूपी जाते ही मुलायम सिंह तीखी नजर से देखते हैं। अपने रूख को कठोर कर लेते हैं। बीजेपी नेताओं की तारिफों के पुल बांधने वाले मुलायम अब यूपीए को धोखेबाज करारा दे रहे है। होली के दिन मुलायम ने कांग्रेस को बधाई देने के बजाय उसे धोखेबाज करार दे दिया।
सैफई में होली महोत्सव के दौरान मुलायम ने कहा कि कांग्रेस एक धोखेबाज पार्टी है। वो लोगों को सीबीआई का डर दिखाकर अपना काम निकाल रही है। मुलायम ने केन्द्र सरकार पर सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे है। उन्होंने सरकार पर सीबीआई के सहारे परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि अगली सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी। तीसरे मोर्चे के बहाने अगले लोकसभा में खुद की ताकत को भी इशारों में बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications