संजय दत्‍त की सजा पर पसीजा ममता दीदी का दिल

कोलकाता। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के साथ एकजुटता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह (संजय दत्त) अपनी 'गलतियों' के लिए 'पहले ही कष्ट भुगत' चुके हैं। ममता ने उनके लिए 'शांत और स्थिर जीवन' की कामना की। ममता ने फेसबुक पर कहा, संजय दत्त को और कष्ट झेलना न पड़े, इस संबंध में सिविल सोसायटी के अनेक लोगों और फिल्मी हस्तियों ने मुझसे मुलाकात की थी।

हालांकि यह मेरे हाथ में नहीं है, फिर भी मैं महसूस करती हूं कि वे अपनी गलतियों की सजा भुगत चुके हैं। बिल्कुल बर्बादी के बाद दुबारा उनकी करियर ने रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने कहा कि आज सुनील दत्त जिंदा होते तो वे संजय को कष्ट से बचाने के लिए सारी ताकत लगा देते। ममता ने कहा, सुनील दत्त को मैं अपने सांसद होने के दिन से जानती हूं।

Mamata Banerjee

हम दोनों ने संसद में टाडा को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी थी। आखिरकार सरकार ने टाडा को वापस ले लिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने संजय दत को टाडा के शस्त्र अधिनियम के तहत ही 21 मार्च को पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+