राहुल को पीएम बनने से कोई परहेज नहीं: दिग्विजय

digvijay singh
नयी दिल्ली। कांग्रेस के बड़बोले नेता और पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से धमाका किया है। राहुल गांधी के बयान का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी पीएम नहीं बनना चाहते है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोगों की ये धारणा गलत है कि राहुल पीएम पद पर नहीं बनना चाहते।

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद एक बार फिर से राजनीति के गलियारों में हलचल बढ़ गई है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद एक बार फिर से अटकलें लगनी शुरु हो गई है कि अगले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच मुकाबला होगा।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस महासचिव ने राहुल गांधी के उस बयान का खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वो किसी भी पद के बिना ही पार्टी के लिए काम करना चाहते है। राहुल के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान का गलत मतब निकाला और मान लिया कि वह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बनना उनकी प्राथमिकता नहीं है।

राहुल गांधी को अगले चुनाव में पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार प्रॉजेक्ट किए जाने के संकेत देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'हाल में उपाध्यक्ष बनाए गए राहुल ने मुझसे कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।'दिग्विजय ने यह भी कहा कि पार्टी में यह भावना मजबूत हो रही है कि गांधी-नेहरू परिवार के मनोनीत प्रधानमंत्री से दो अधिकार केंद्र बन जाते हैं और इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, पार्टी नेताओं का मानना है कि जो पार्टी को नियंत्रित करे, वही सरकार का भी मुखिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+