अरबपति बीएसपी नेता दीपक भारद्वाज की गोलीमार कर हत्या

दीपक भारद्वाज बीएसपी के अरबपति विधायक है। 2009 में बीएसपी के टिकट पर इन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त इनकी संपत्ति तकरीबन 600 करोड़ बताई जा रही है। मूलरुप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले दीपक भारद्वाज बीएसपी विधायक और बड़े व्यापारी थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्ति कार से आए और 62 साल के भारद्वाज के साथ बातचीत की और उसके कुछ ही देर बाद उन्होंने उनपर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया । पोस्टमार्टम एम्स में कराया जाएगा । पुलिस की माने तो दीपक भारद्वाज की हत्या करने वाले हमलावरों ने तीन राउंड फायर किया। हमलावर फॉर्म हाउस की बुकिंग कराने के बहाने घुसे थे।
उनके परिवार ने गाड्र्स की लापरवाही से हमला होने और दीपक की हत्या होने का आरोप लगाया है। पुलिस फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है। हाईप्रोफाइल केस होने के कारण पुलिस ने छह टीमें बनाकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी है। वहीं इसे पुरानी रंजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
दिल्ली में बढ़ती अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। यहां ना तो आम जनता सुरक्षित है और ना ही रसूकदार लोग. पछिले साल १७ नबंवर को शराब कारोबारी पॉटी चढ्ढा की भी इसी तरह से फार्म हाउस में हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications