रसोई गैस की आग से झुलसकर 4 मासूम बच्चियों की मौत
रोहतास।
बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग की चपेट में आकर घायल हुए चार बच्च्यिों की मौत इलाज के दौरान हो गई। सभी मृतकों की उम्र 10 वर्ष से कम है। इधर, राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। डेहरी के थाना प्रभारी बताया कि रविवार को न्यू एरिया मुहल्ले में संतोष कुमार के घर में एक रसोई गैस सिलेंडर में लीक करने के कारण उसे सामने की गली में रख दिया गया। id="toptextpromo">गैस
रिसाव के कारण गली में बिजली के खंभे में लगे तार से निकली चिंगारी से गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान गली में खेल रहे और खड़े करीब 25 लोग इस आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 लोगों को इलाज के लिए बनारस भेजा गया जहां चार बच्चियों की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतकों की पहचान विनोद साह की पुत्री सुनैना और सुनीता तथा संतोष साह की दो पुत्रियों के रूप में की गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि कुछ घायलों का इलाज डेहरी के स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेष नारायण सिंह ने सोमवार को डेहरी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। सिंह ने मृतक बच्चियों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायल लोगों के इलाज में कोई भी परेशानी नहीं हो इसके लिए रोहतास के जिलाधिकारी वाराणसी के जिलाधिकारी से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। (आईएएनएस)











Click it and Unblock the Notifications