मुलायम ने बेटे अखिलेश की लगाई क्लास, कहा यूपी के थाने भ्रष्टाचार के अड्डे

मुलायम ने अपनी पाठशाला में मंत्रियों को डांट मिली ही साथ-साथ बाबु और अधिकारी भी उनके गुस्से से नहीं बच पाए। उन्होंने उन्हें समझाते हुए कहा कि वो जनता का हित देखे ना की अपने लिए जमीनें। पहले समझाकर और फिर बाद में धमका कर उन्हें अपना काम सही तरीके से करने की नसीहत दी। मुलायम ने साफ कर दिया कि अगर मंत्री और अधिकारी अपने आदतों को नहीं बदलेंगे तो उनपर कार्रवाई की जाएंगी।
लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 103 वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रियों और सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतों से नाराज मुलायम ने मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश को दो टूक लहजे में चापलूस अफसरों से बचने और सीधापन छोड़कर कड़ाई से शासन चलाने की नसीहत दी। मुलायम ने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री और पार्टी के नेता अपने पद का सिर्फ लाभ उठा रहे है। अखिलेश सरकार के कामकाज से गुस्साए मुलायम ने कहा कि कुछ मंत्रियों के व्यवहार से वह ऊब गए हैं। जिन्होंने कभी पार्टी के लिए संघर्ष नहीं किया आज सरकार बनने पर मौज कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अखिलेश को जल्द कार्वाई करनी होगी। दरअसल हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मुलायम सिंह से यूपी की कानून-व्यवस्था पर खेद जाते हुए राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर चिंता जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications