1 घंटे बिजली बचायें तो होगी 4 करोड़ की बचत

Electric tower
लखनऊ। क्या आपको मालूम है कि अगर आप यूपी में रहते हैं और अपनी सुविधा अनुसार रोजाना एक घंटे बिजली की बचत करेंगे तो लगभग 9.50 मिलियन यूनिट बिजली की बचत होगी। जिसकी लागत तकरीबन चार करोड रूपए होगी। यह दावा हम नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने किया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जहाँ पर विद्युत उपभोक्ताओं की श्रेणी वार कुल संख्या लगभग 1 करोड 30 लाख है। जिनका कुल भार लगभग 3,50,33,269 किलोवाट है। उनके लिए वर्तमान में वर्ष 2013.-2014 में जो प्रस्तावित बिजली खरीद साल भर की है वह लगभग 82586 मिलीयन यूनिट है। जिसकी खरीद पर लगभग साल भर में 34273 करोड रूपया खर्च होगा। इसकी औसत खरीद दर 4.15 रूपए प्रतियूनिट है।

परिषद एवं विश्व ऊर्जा काउंसिल के स्थाई सदस्य अवधेष कुमार वर्मा ने कहा कि यदि प्रदेश के सभी उपभोक्ता प्रत्येक दिन अपनी सुविधानुसार एक घण्टा बिजली की बचत कर ले तो लगभग 9.50 मिलियन यूनिट बिजली बचेगी। जिसकी लागत लगभग रूपया 4 करोड होगी। उपभोक्ता परिशद प्रदेष के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वह रोज एक घण्टे अपनी सुविधा व समयनुसार बिजली की बचत करें जिसमें प्रदेष की आम जनता का व्यापक लाभ होगा।

उन्होंने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अर्थ आवर डे यानी ऊर्जा संरक्षण जागरूकता दिवस के मौके पर अपील की वह जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक होकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा बिजली का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि अर्थ आवर डे पर जहाँ तक 8.30 बजे 9.30 बजे के बीच बिजली का इस्तेमाल न करने की अपील का है तो वह ग्रिड अनुशासन के कानून से पूरी तरह ठीक नहीं है। श्री वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता एक घण्टे की बिजली बचत करें। लेकिनएक ही साथ एक समय पर यदि किया जाता है तो निष्चित ही ग्रिड अनुशासन को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+