बेलगाम और अराजक समर्थकों पर लगाम लगाएं अखिलेश: भाजपा

सत्तारूढ़ दल के वरधहस्त प्राप्त लोग 3 से 4 घण्टे तक जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाने से पांच किलोमीटर दूरी पर अपनी मनमानी करते है, मारपीट करते है, महिलाओं और बच्चों को नंगा घुमाते है, बार-बार पुलिस को सूचना दी जाती है पर पुलिस घण्टों चुप्पी साधे रहती है। इन तत्वों का यह तांडव लगातार जारी रहता है। हद तो तब हो जाती है जब सत्ता के नशे में मदहोश लोग पुलिस के सामने भी मारपीट करते है, पुलिस की भूमिका मूक दर्शक होकर रह जाती है। वहां जिस तरह से सामूहिक रूप से मारपीट का खेल हुआ, हमलावर घण्टों तांडव मचाते रहे। उसको जानकर दुख और आक्रोश दोनो हो रहा है।
श्री पाठक ने कहा बार-बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद आला अधिकारियों की चुप्पी संदेह के घेरे में है। हद तो तब हो गयी जब किसी तरह हमलावारों के चंगुल से छूट कर एक व्यक्ति सिविल लाइन थाने पहुंचता है तो वहां भी हमलावर उसकी पिटाई करते है। पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर सवाल खडा करते हुए उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि समीझा बैठक के बाद उनके दावे के विपरीत पुलिस मथुरा में बसूली न देने पर युवक को गोली से उड़ा देती है और उनके गृह जनपद में लोग चीखते चिल्लाते रहते है किन्तु अराजक हो रहे तत्वों पर पुलिस कार्यवाही करने से बचती है। आखिर क्यों?
सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न होने के कारण पूरे संतोषपुर इटगांव में दहशत है। दहशत के कारण गांव से लोग पलायन कर रहे है। उस गांव में पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की मांग करते हुए श्री पाठक ने बताया कि (संतोषपुर इटगांव) की घटना की जानकारी के लिए तथा पीडि़त पक्षो से मिलने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल का गठन किया है। इस प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्षा सरिता भदौरिया व पूर्व विधायक अशोक दूबे होगे।












Click it and Unblock the Notifications